योगदान से जुड़ी नीति

translation: human page_type: lcat

इस पेज पर, Bazel के मैनेज करने से जुड़े मॉडल और योगदान की नीति के बारे में बताया गया है.

मैनेज करने से जुड़ा मॉडल

Bazel प्रोजेक्ट को Google मैनेज करता है. साथ ही, इसका नेतृत्व भी Google ही करता है. इसके अलावा, Google से बाहर के लोग भी इस प्रोजेक्ट में योगदान देते हैं. Bazel के कुछ कॉम्पोनेंट (जैसे, bazelbuild संगठन के तहत आने वाले खास नियमों के रिपॉज़िटरी) को कम्यूनिटी के सदस्य मैनेज करते हैं. साथ ही, वे ही इनका रखरखाव करते हैं और इनका नेतृत्व करते हैं. Google की Bazel टीम bazelbuild GitHub संगठन में कम्यूनिटी के मालिकाना हक वाली रिपॉज़िटरी (जैसे, नियम) जोड़ने के सुझावों की समीक्षा करती है.

योगदान देने वाले लोगों की भूमिकाएं

यहां Bazel प्रोजेक्ट में शामिल लोगों की भूमिकाओं के बारे में बताया गया है. इसमें उनकी ज़िम्मेदारियां भी शामिल हैं:

  • मालिक: Google की Bazel टीम. मालिकों की ये ज़िम्मेदारियां होती हैं:
    • Bazel प्रोजेक्ट की रणनीति बनाना, उसका रखरखाव करना, और उसका नेतृत्व करना.
    • Bazel की मुख्य सुविधाओं को बनाना और उनका रखरखाव करना.
    • रखरखाव करने वाले लोगों को नियुक्त करना और नई रिपॉज़िटरी को मंज़ूरी देना.
  • रखरखाव करने वाले लोग: Google की Bazel टीम और GitHub के चुने हुए उपयोगकर्ता. रखरखाव करने वाले लोगों की ये ज़िम्मेदारियां होती हैं:
    • अपनी रिपॉज़िटरी की मुख्य सुविधाओं को बनाना और उनका रखरखाव करना.
    • Bazel के कोड बेस के अलग-अलग हिस्सों में किए गए योगदान की समीक्षा करना और उन्हें मंज़ूरी देना.
    • उपयोगकर्ताओं और योगदान देने वाले लोगों को समय पर और पारदर्शी तरीके से समस्याओं को मैनेज करने, पीआर की समीक्षा करने, और दस्तावेज़ तैयार करने में मदद करना.
    • Bazel के मालिकों के साथ मिलकर काम करना, रिलीज़ करना, और टेस्ट करना.
  • योगदान देने वाले लोग: वे सभी उपयोगकर्ता जो Bazel प्रोजेक्ट में कोड या दस्तावेज़ों का योगदान देते हैं.
    • Bazel के कोडबेस और दस्तावेज़ों में योगदान देने के लिए, अच्छी तरह से लिखे गए पीआर बनाना.
    • बदलावों का सुझाव देने और समस्याओं की शिकायत करने के लिए, GitHub Issues जैसे स्टैंडर्ड चैनलों का इस्तेमाल करना.

रखरखाव करने वाला व्यक्ति बनना

Bazel के मालिक, कोड के अच्छी तरह से तय किए गए हिस्सों, जैसे कि नियमों के सेट का नेतृत्व करने के लिए, रखरखाव करने वाले लोगों को नियुक्त कर सकते हैं. ऐसे योगदान देने वाले लोग जो पहले भी लगातार और ज़िम्मेदारी से योगदान देते रहे हैं और आने वाले समय में भी बड़े योगदान देने की योजना बना रहे हैं, उन्हें रखरखाव करने वाले व्यक्ति के तौर पर चुना जा सकता है.

योगदान की नीति

Bazel प्रोजेक्ट, बाहरी योगदान देने वाले लोगों से योगदान स्वीकार करता है. यहां कोड के उन हिस्सों के लिए योगदान की नीतियां दी गई हैं जिन्हें Google और कम्यूनिटी मैनेज करती है.

  • लाइसेंस. रखरखाव करने वाले सभी लोगों और योगदान देने वाले लोगों को, Google के योगदान देने वाले लोगों के लिए लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर करना ज़रूरी है.
  • योगदान. मालिकों और रखरखाव करने वाले लोगों को, काम के योगदान स्वीकार करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए. सभी योगदान, इन ज़रूरी शर्तों को पूरा करने वाले होने चाहिए:
    • अच्छी तरह से लिखे गए हों और अच्छी तरह से टेस्ट किए गए हों
    • कोड के संबंधित हिस्से के रखरखाव करने वाले लोगों से चर्चा की गई हो और उनकी मंज़ूरी मिली हो. चर्चाएं और मंज़ूरी, GitHub Issues और GitHub PR में मिलती हैं. बड़े योगदान के लिए, डिज़ाइन की समीक्षा ज़रूरी है.
    • Bazel के कंटीन्यूअस इंटिग्रेशन सिस्टम में जोड़े गए हों, अगर वे पहले से मौजूद नहीं हैं.
    • Bazel के प्रॉडक्ट की दिशा के मुताबिक हों और उनका रखरखाव किया जा सके
  • कोड की समीक्षा. bazelbuild की सभी रिपॉज़िटरी में किए गए सभी बदलावों की समीक्षा करना ज़रूरी है:
    • सभी पीआर को किसी मालिक या रखरखाव करने वाले व्यक्ति की मंज़ूरी मिलनी चाहिए.
    • सिर्फ़ मालिक और रखरखाव करने वाले लोग ही पीआर को मर्ज कर सकते हैं.
  • यह किन सुविधाओं के साथ काम करता है. ऐसा हो सकता है कि मालिकों को पीआर को अस्वीकार करना पड़े या उनमें बदलाव का अनुरोध करना पड़े. हालांकि, ऐसा तब होता है, जब बदलाव के लिए Google के इंटरनल सिस्टम में बड़े बदलाव करने की ज़रूरत पड़ती है.
  • दस्तावेज़. सुविधाओं से जुड़े योगदान में, दस्तावेज़ों के अपडेट शामिल होने चाहिए.

Bazel में योगदान देने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, योगदान के हमारे दिशा-निर्देश देखें.